Local & National News in Hindi

सिवनी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी सुनील मेहता ने जारी की तबादला सूची!

0 9
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। जिले में प्रशासनिक दक्षता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील मेहता ने पुलिस विभाग में निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादलों की एक नई सूची जारी की है। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगे।
जानें किसे मिली कहाँ नई पदस्थापना:
  निरीक्षक खेमेंद्र जैतवार: थाना प्रभारी छपारा से अब थाना प्रभारी घंसौर की कमान संभालेंगे।
  निरीक्षक प्रीतम सिंह तिलागाम: रक्षित केन्द्र सिवनी से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी छपारा बनाए गए हैं।
  निरीक्षक चैनसिंह उईके: रक्षित केन्द्र सिवनी से उन्हें थाना प्रभारी लखनवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।
  निरीक्षक लक्ष्मण सिंह झारिया: थाना प्रभारी घंसौर से अब प्रभारी डीएसबी (जिला विशेष शाखा) सिवनी का कार्यभार संभालेंगे।
  उपनिरीक्षक मनोज जंघेला: थाना डूंडासिवनी से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी बंडोल नियुक्त किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने उम्मीद जताई है कि इन फेरबदल से जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार आएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.