राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी। प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा 12 एवं 13 जनवरी 2026 को सिवनी जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री वर्मा 12 जनवरी को रात्रि सिवनी पहुंचेंगे।
कार्यक्रमानुसार प्रभारी मंत्री श्री वर्मा 12 जनवरी को भोपाल से प्रस्थान कर नरसिंहपुर होते हुए रात्रि 9.40 बजे सिवनी आगमन करेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
प्रभारी मंत्री श्री वर्मा 13 जनवरी 26 को दोपहर 12 बजे से “विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन- ग्रामीण ( व्हीबी जी रामजी) योजना पर जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता में भाग लेंगे। यह पत्रकार वार्ता भाजपा कार्यालय सभागार, सिवनी में संपन्न होगी।कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्री वर्मा नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा देर रात्रि भोपाल लौटेंगे।