Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

हायरसेकेण्डरी संस्कृत परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

0

41 केंद्रों पर 1308 परीक्षार्थी रहे उपस्थित

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी।  जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले के 84 परीक्षा केंद्रों पर 10 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में 16 फरवरी 2026 को हायरसेकेण्डरी परीक्षा का विषय संस्कृत जिले के 41 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया। इस परीक्षा में कुल 1331 परीक्षार्थी दर्ज थे, जिनमें से 1308 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 23 अनुपस्थित रहे वहीं परीक्षा के दौरान नकल निरंक पाया गया। परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिवनी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी के मार्गदर्शन  में  संदीप ठाकुर एवं  शिवम यादव ई-गवर्नेंस सिवनी तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से  बी.डी. नोगधे एवं  अय्यूब खान द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों की जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एस. कुमरे, सहायक संचालक श्री आर.पी. पाटिल, प्राचार्य श्रीमती सुनीता ओसवाल एवं श्रीमती प्रतिक्षा मानगडे जिलास्तरीय निरीक्षण दल में शामिल रहे। दल द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उमावि बरघाट, शासकीय कन्या उमावि बरघाट, शासकीय उमावि धारनाकला, शासकीय उमावि आष्टा, शासकीय उमावि गंगेरूआ धपारा तथा विक्रम हाई स्कूल बरघाट का निरीक्षण किया गया। विकासखण्ड स्तरीय उड़नदस्ता दलों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.