Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Vijay Mallya Return: कब होगी माल्या की वतन वापसी? वकील ने बॉम्बे HC में कहा- ‘तारीख तय नहीं’

भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या के खिलाफ धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के कई केस चल रहे हैं. इन्हीं मामले में भगोड़े बिजनेसमैन की ओर से बॉम्बे हाई कोर्ट में उनके वकील ने बताया कि विजय माल्या ये नहीं बता सकते कि वो भारत कब लौटेंगे क्योंकि कानूनी तौर पर यूके छोड़ने पर रोक लगी हुई है. अपने वकील अमित देसाई के जरिए हाई कोर्ट में माल्या ने कहा, पासपोर्ट रद्द होने के बाद एक्टिव पासपोर्ट नहीं था इसलिए वह भारत लौटने की कोई पक्की तारीख नहीं बता सकते.

माल्या की ओर से ये बात उस वक्त कही गई है जब चीफ जस्टिस चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखड की बेंच ने पिछले हफ्ते साफ कहा था कि जब तक माल्या भारत वापस नहीं आ जाते, तब तक वह भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई नहीं करेंगे. कोर्ट ने माल्या से यह साफ करने को कहा था कि उनका भारत लौटने का इरादा है या नहीं.

माल्या ने अपनी याचिकाओं में क्या कहा है?

दरअसल, 2016 से यूके में रह रहे माल्या ने हाई कोर्ट में 2 पिटीशन फाइल की हैं. एक में उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने के ऑर्डर को चैलेंज किया गया है. दूसरी याचिका में भगोड़ा आर्थिक अपराधी एक्ट की वैलिडिटी पर सवाल उठाया गया है. माल्या पर कई हजार करोड़ के लोन रीपेमेंट में डिफॉल्ट करने और मनी लॉन्ड्रिंग के चार्ज का सामना करने का आरोप है.

मैं वापसी की कोई पक्की तारीख नहीं बता सकता

विजय माल्या ने हाई कोर्ट को दिए अपने स्टेटमेंट में कहा, मैं अपनी वापसी की कोई पक्की तारीख नहीं बता सकता हूं. इसकी वजह ये है कि मेरे पास इंडियन पासपोर्ट नहीं है. मेरे पासपोर्ट को सरकार ने 2016 में कैंसिल कर दिया था. इसके साथ ही इंग्लैंड और वेल्स की कोर्ट के ऑर्डर हैं, जिनमें मुझे देश छोड़ने से रोका गया है.

हाई कोर्ट में क्या बोले माल्या के वकील?

माल्या के वकील देसाई ने कहा, माल्या को इंग्लैंड और वेल्स छोड़ने या छोड़ने की कोशिश करने या किसी भी इंटरनेशनल ट्रैवल डॉक्यूमेंट के लिए अप्लाई करने या उसके पास होने की इजाज़त नहीं है. लिहाजा पिटीशनर यह नहीं बता सकता कि वह इंडिया कब लौटेगा. भगोड़े के टैग और एक्ट के नियमों के खिलाफ उनकी याचिकाओं पर सुनवाई के लिए कोर्ट को माल्या का देश में होना जरूरी नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.