Local & National News in Hindi

23 दिसंबर को फिर काशी आएंगे PM मोदी, 1550 करोड़ की देंगे सौगात… सभास्थल में लगेंगी एक लाख कुर्सियां

0 24

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। इस बार वह अपने क्षेत्र को 1550 करोड़ रुपयों की सौगात देंगे। इसके बाद वह करखियांव में एक जनसभा को भी संबोधित भी करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम का सभास्थल 30 एकड़ में बनेगा और एक लाख कुर्सियां लगी जाएंगी।

प्रधानमंत्री 23 दिसंबर को करखियांव में अमूल के पांच लाख लीटर दूध उत्पादन की क्षमता वाले प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इस प्लांट पर पांच सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद वह एक सभा को संबोधित करेंगे। यह सभास्थल पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में है।
बता दें कि पीएम का सभास्थल 30 एकड़ में बनेगा। निरीक्षण के दौरान सुनील ओझा ने सूर्य की रोशनी सीधे पड़ने की बात कह मंच की दिशा बदलने का निर्देश दिए। अब मंच पूर्व दिशा में होगा। वहीं, पार्किंग, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था के साथ मैदान में कम से कम एक लाख लोगों की कुर्सी लगाने का निर्देश दिया। इतनी ही संख्या में लोगों के खड़े होने की व्यवस्था, हेलीपैड, सेफ हाउस व पीएम ऑफिस के बाबत जानकारी ली। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को तीन हेलीपैड व वीआईपी कॉटेज बनाने का निर्देश दिया। वहीं, सभास्थल के पास तीन पार्किंग स्थल भी चिह्नित किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.