Local & National News in Hindi

आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गाना ‘जब सईयां’ हुआ रिलीज

22

आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। कोविड-19 की वजह से फिल्म की रिलीज को कई बार टाला गया। फिल्म को लेकर आलिया काफी एक्साइटेड हैं। अब ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नया गाना ‘जब सईयां’ रिलीज किया गया है। गाने में आलिया के साथ शांतनु माहेश्वरी हैं। उनकी यह डेब्यू फिल्म है। वह कई टीवी शो में काम कर चुके हैं। गाने में आलिया और शांतनु के बीच रोमांस को दिखाया गया है। दोनों ताश के पत्ते खेलते हैं, एक साथ तांगे की सवारी करते हैं। गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है। लिरिक्स एएम तुरज के हैं। इसका संगीत संजय लीला भंसाली ने दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.