हरियाणा । नशीले पदार्थों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के हिसार एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने रोहतक से हिसार की तरफ से कैंटर को पकड़ा है, जिसमें दो क्विंटल पांच किलोग्राम गांजे की खेप बरामद की गई। पुलिस से बचने के लिए कैंटर के आगे एक कार एस्कोर्ट के तौर पर चल रही थी। एसटीएफ ने कैंटर और कार दोनों को पकड़ा है, जिसमें तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
हिसार एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि रोहतक की तरफ से एक कैंटर में नशीले पदार्थ की खेप जा रही है। सूचना मिलने पर प्रभारी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने रोहतक-हिसार हाईवे पर निगरानी शुरू कर दी। हांसी बार्डर पर पहुंचते ही एसटीएफ ने कैंटर को पकड़ लिया, जिसके आगे चल रही एक कार को भी पकड़ा गया। तलाशी लेने पर कैंटर के अंदर से नशीले पदार्थ से भरे बोरे मिले। जिसमें करीब दो क्विंटल पांच किलोग्राम गांजा लाया गया था। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक हांसी के सिंघवा राघो निवासी बिजेंद्र, परिचालक प्रवीण और कार चालक घिराय गांव निवासी विकास को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ हांसी के बांस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपित उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर आए थे। जिसे यहां पर महंगे दामों पर बेचना था। एसटीएफ की टीम में एएसआइ तेजबीर सिंह, एएसआइ सुरेश और एएसआइ अनुप आदि शामिल थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.