“मध्य प्रदेश में हनुमान जन्मोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। हिंदू पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन अंजनि पुत्र हनुमान का जन्म हुआ था। कहते हैं कि हनुमान जी की विधिवत से पूजा करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। वहीं मध्य प्रदेश में भी बड़े ही धूम धाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाई जा रही है।”
राष्ट्र चंडिका न्यूज़ सिवनी,कलयुग के सिद्ध देवता अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता संकट मोचन श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव आज देश भर में प्रदेश में और जिले तथा शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हनुमान मंदिरों की आकर्षक सजावट की गई है। सिवनी चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सिवनी जिले में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। नगर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। पंचमुखी हनुमान मंदिर, गिरजा कुंड हनुमान मंदिर, श्री महावीर मढ़िया हनुमान मंदिर, श्री कपिश्वर हनुमान मंदिर और रुद्रावतार हनुमान मंदिर सहित जिले के समस्त हनुमान मंदिरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़ पड़े हैं।

मंदिरों में हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना, हवन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। भक्तों ने पूरे विधि-विधान से पूजा कर हनुमान जी से अपने और समाज के कल्याण की प्रार्थना की। हवन के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन पूरे नगर में किया गया है, हवन पूजा के पक्षत भक्त जन श्रद्धा से पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे.श्रद्धालुओं का मानना है कि हनुमान जी की सच्चे मन से की गई पूजा सभी दुखों से मुक्ति दिलाती है। पूरा नगर आज भक्तिरस में डूबा हुआ है, और जगह-जगह जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है।
प्रशासन और स्थानीय समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी उदाहरण बन गया है।