Local & National News in Hindi

जल गंगा संवर्धन अभियान की मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की समीक्षा

0 5
जिलें में लाड़ली बहनों के लिए क्रियान्वित किये जा रहें मिशन जीवन पर्यंत की सराहना कर किसानों के लिए भी ऐसे प्रयास करने के दिये सभी को निर्देश
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कमिश्नर-कलेक्टर की बैठक लेकर जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक की।
एनआईसी कक्ष सिवनी से कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री नवजीवन विजय उक्त वीसी से जुड़े। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सी एल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनिता खंडायत सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।
उन्होंने प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान को जनभागीदारी के रूप में क्रियान्वयन कर सार्वजनिक, ऐतिहासिक पुराने जल स्रोतों का जीर्णोद्धार कर पुनर्स्थापित कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान अभियान अंतर्गत जिले में लक्ष्य से अधिक सरोवर निर्माण करने पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन से चर्चा कर सरोवर निर्माण के लिए सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कलेक्टर सुश्री जैन के मार्गदर्शन में जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के लिए चलाई जा रही “मिशन जीवंत पर्यंत योजना” और जिलें में प्रगति के बारे में भी जाना। कलेक्टर सुश्री जैन ने अवगत कराया कि जिलें की लाड़ली बहना योजना की लाभांवित हितग्राहियों को केंद्र शासन की अटल पेंशन योजना से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा हैं। जिससे लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित हितग्राही योजना अंतर्गत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से कुछ अंश अटल पेंशन योजना में जमा कर सकते हैं। इसका लाभ यह होगा कि जब लाभान्वित महिला हितग्राही 60 वर्ष की होगी तब उन्हें प्रतिमाह 1000-5000 रुपये तक की निश्चित पेंशन जीवन पर्यंत प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने महिलाओं सशक्तिकरण की दिशा में जिलें में मिशन जीवन पर्यंत नवाचार के लिए कलेक्टर सुश्री जैन एवं जिला प्रशासन की सराहना की।  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए इस तरह के प्रयास करने के निर्देश सभी को दिये।
Leave A Reply

Your email address will not be published.