Local & National News in Hindi

शासकीय आई. टी. आई. नवीन सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मई एवं च्वाईस फिलिंग 10 मई 2025 से 31 मई 2025 तक

0 4

 राष्ट्र चंडिका सिवनी।प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थान केवलारी ने जानकारी देकर बताया कि मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत शासकीय आई. टी. आई. नवीन सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पंजीयन www.dsd.mp.gov.in पर प्रारंभ हो चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 31.05.2025 तक है। च्वाईस फिलिंग 10 मई 2025 से 31 मई 2025 तक की जावेगी।

      उन्होंने बताया कि शासकीय आईटीआई केवलारी में एनसीव्‍हीटी पाठ्यक्रम आधारित 02 वर्षीय ट्रेड-इलेक्ट्रिशियन, फिटर एवं एक वर्षीय ट्रेड-वेल्डर, कोपा, सुईंग टेक्नॉलॉजी, मैकेनिक डीजल संचालित है। अधिक जानकारी के लिये शासकीय आईटीआई के प्राधिक्रत अधिकारी मों.नं. 9424661979, 7999657134, 9340997040 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.