Local & National News in Hindi

शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन कल से

0 4

राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी ।मालवामाटी के गौरव, पूज्य सदगुरुदेव भगवान पं. कमलकिशोर के नगर सिवनीमालवा में संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं ज्ञानयज्ञ का भव्य और दिव्य आयोजन 7 मई 2025 से प्रारंभ हो रहा है। यह आयोजन 13 मई 2025 तक चलेगा।कथा स्थल पूज्य श्री के निज निवास, मांगलिपेठ, सिवनी में स्थित है। कथा व्यास पूज्य आशीर्वाद महाराज (श्रीधाम वृंदावन) होंगे, जो श्री बांके बिहारी जी की असीम कृपा और पूर्वजों के आशीर्वाद से इस कथा का वाचन करेंगे।कथा की समय-सारणी इस प्रकार है:शोभायात्रा प्रारंभ: महावीर मढ़िया, सिवनी से दोपहर 2:00 बजे

*कथा समय: प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 6:30 बजे तक समापन अवसर पर 14 मई 2025, बुधवार को हवन, पूर्णाहुति, ब्राह्मण व कन्या भोज तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।इस पावन कथा के यजमान होंगे: *मोहन यादव एवं श्रीमती लता यादव (निवासी – मांगलिपेठ)*।सहयोगी के रूप में: *रूपेश यादव, राजेन्द्र सिंह (राजू), राहुल यादव, आभास यादव* एवं समस्त यादव परिवार आयोजन में तन, मन और धन से समर्पित रहेंगे।यादव परिवार ने समस्त नगरवासियों से अनुरोध किया है कि वे सपरिवार इस दिव्य आयोजन में पधारें और धर्मलाभ अर्जित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.