Local & National News in Hindi

राजस्व प्रकरणों तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की कलेक्टर सुश्री जैन ने की समीक्षा राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

0 4

राष्ट्र चंडिका सिवनी।   कलेक्टर  सुश्री  संस्कृति  जैन  ने  गुरुवार  8 मई को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण स्थिति तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में एडीएम श्री सीएल चिनाप, एडीएम सुश्री सुनीता खंडायत सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की उपस्थिति रही।

बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने राजस्व न्यायालयवार लम्बित नामांतरण, बंटवारा, नक्शा दुरुस्तीकरण और सीमांकन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर सम्बंधित राजस्व अधिकारी को प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कलेक्टर सुश्री जैन ने जल संरचनाओं के चिन्हांकन एवं खसरे में दर्ज करने की कार्यवाही की प्रगति का अवलोकन कर सभी अधिकारियों को सभी शासकीय एवं निजी भूमि में उपलब्ध जल संरचना को खसरे में दर्ज करने के निर्देश दिये।

      कलेक्टर सुश्री जैन ने अनुभागवार स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री, आधार लिंकिंग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों की ई-केवायसी सहित भू-राजस्व वसूली  की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राउंड ट्रुथिंग, आरओआर प्रविष्ट की कार्य प्रगति का अवलोकन कर लम्बित प्रकरणों पर त्वरीत कार्यवाही के निर्देश दिये।    कलेक्टर सुश्री जैन ने राजस्व विभाग की सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई, उन्होंने शिकायतवार सम्बंधित अधिकारी से तक्ष प्रश्न कर शिकायत के लम्बित रहने के कारणों को जाना। कलेक्टर सुश्री जैन ने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत में अपडेट प्रतिवेदन दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.