Local & National News in Hindi

वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना अंतर्गत आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

0 6

राष्ट्र चंडिका सिवनी।  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी सतीश चंद्र राय के मार्गदर्शन में दिनांक 7.5.2025 को बारापत्थर वृद्धाश्रम सिवनी एवं वनस्टाप सेंटर सिवनी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में  रवि नायक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजनामानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं योजना,  की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उक्त शिविर में उपस्थित  सिद्धार्थ शुक्ला जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा सालसा एवं नालसा की योजनानिःशुल्क विधिक सहायता योजनाएसिड अटैक की जानकारी प्रदान की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.