Local & National News in Hindi

सिवनी जिले में भाजपा के पांच मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई निरस्त, जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने जारी किया आदेश

0 3
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी. सिवनी। भारतीय जनता पार्टी सिवनी द्वारा सोमवार को पांच मंडल अध्यक्षों की घोषणा किए जाने के कुछ ही घंटों बाद पार्टी संगठन ने उन नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। पार्टी की जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि उक्त घोषणाएं भूलवश की गई थीं।
मीना बिसेन ने अपने आदेश में कहा कि “मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति का अधिकार प्रदेश स्तर पर है। जिले द्वारा जो नाम जारी किए गए थे, वे संगठनात्मक प्रक्रिया का उल्लंघन हैं। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।”
उल्लेखनीय है कि जिन पांच मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई थी, वे कुछ स्थानीय मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रसारित हो गई थीं, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई थी। आदेश के अनुसार अब नए सिरे से मंडल अध्यक्षों की घोषणा, प्रदेश नेतृत्व की अनुमति से की जाएगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.