राष्ट्र चंडिका न्यूज़,मंदसौर/ मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के ग्राम बनी निवासी और भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है, जिसमें धाकड़ को एक महिला के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (8-लेन) पर सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है।
वीडियो की अवधि लगभग 13 मिनट बताई जा रही है और सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो खुद उस महिला द्वारा रिकॉर्ड किया गया है, जो वीडियो में दिखाई दे रही है। घटना सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। आम जनता के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता भी इस कृत्य पर नाराजगी जता रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने क्या कहा?
मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र डांगी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमें यह वीडियो प्राप्त हुआ है और पार्टी इसकी गंभीरता से जांच कर रही है। भाजपा एक अनुशासित राजनीतिक दल है और ऐसे किसी भी कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
पुलिस ने शुरू की जांच
वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस रजिस्टर क्रमांक MP 14-CC-4782 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वीडियो की सत्यता और उसमें शामिल व्यक्तियों की पहचान की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन हैं और किसी भी राजनीतिक दल, विशेषकर अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा को ऐसे व्यक्तियों से तुरंत दूरी बनानी चाहिए।