Local & National News in Hindi

बावरिया रोड, सिवनी: होटल में अवैध गतिविधियाँ जारी, पुलिस की चुप्पी सवालों के घेरे में

0 5

सिवनी  शहर के बावरिया रोड क्षेत्र में संचालित कुछ होटल में बीते कुछ समय से संदिग्ध और अवैध गतिविधियों के चलने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन होटल में देह व्यापार और नशीले पदार्थों का इस्तेमाल आम हो गया है, लेकिन पुलिस पूरी तरह से मौन है।
जानकारी के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई –
स्थानीय निवासियों और सूत्रों के अनुसार, इन गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दी जा चुकी है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सवाल उठता है कि क्या पुलिस सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी कर रही है?
स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, इन होटलों में  कई बार शिकायतें भी की गईं, पर पुलिस की तरफ से केवल औपचारिकता निभाई गई और वास्तविक कार्रवाई से दूरी बनाई गई।
क्या पुलिस को सब पता है?
माना जा रहा है कि पुलिस को इन गतिविधियों की पूरी जानकारी है, लेकिन कार्रवाई न करना कई सवाल खड़े करता है। क्या स्थानीय पुलिस प्रशासन पर किसी प्रकार का दबाव है? या फिर मिलीभगत का मामला है?
अवैध गतिविधियों से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है – इलाके में रहने वाले लोग बताते हैं कि होटलों के बाहर देर रात तक संदिग्ध आवाजाही बनी रहती है। इससे न केवल क्षेत्र की शांति भंग हो रही है, बल्कि स्थानीय युवाओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
प्रशासन की चुप्पी, नागरिकों की चिंता
पुलिस प्रशासन की खामोशी ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो यह क्षेत्र अपराध का अड्डा बन सकता है।
यह सवाल अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है कि आखिरकार जब जानकारी उपलब्ध है तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? क्या कानून व्यवस्था के रखवाले अब केवल तमाशबीन बन गए हैं?
जनता की मांग: होटल की हो गहन जांच-
क्षेत्रीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों की मांग है कि प्रशासन द्वारा इन होटल की गहन जांच की जाए और अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.