Local & National News in Hindi

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: पुलिस चौकी प्रभारी राजेश शर्मा ₹6000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

0 7
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी, 11 जून 2025 पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख के दिशा-निर्देशों के तहत भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जबलपुर लोकायुक्त इकाई द्वारा आज एक महत्वपूर्ण ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
ग्राम समनापुर, पोस्ट डोकररांजी, पुलिस चौकी पलारी, जिला सिवनी निवासी महेश राय (उम्र 40 वर्ष) की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया था कि दिनांक 7 मई 2025 को उनके ट्रैक्टर (क्रमांक MP 22 AB 4 3 0 8), जिसमें थ्रेसर लगा था, से गांव की एक महिला नर्मदा मरावी के पैर में चोट लग गई थी। इस घटना का मामला पुलिस चौकी पलारी में दर्ज किया गया था।
शिकायत के अनुसार, मामले को कमजोर करने के एवज में चौकी प्रभारी कार्यवाहक उप निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा (उम्र 58 वर्ष) द्वारा ₹15,000 की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के सत्यापन के उपरांत आज दिनांक 11 जून 2025 को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश शर्मा को ₹6,000 की रिश्वत लेते हुए पुलिस चौकी पलारी, थाना केवलारी, जिला सिवनी में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(b), एवं 13(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल में शामिल अधिकारी:
उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू त्रिपाठी
निरीक्षक नरेश बेहरा
निरीक्षक कमल सिंह उईके
लोकायुक्त जबलपुर की विशेष टीम
लोकायुक्त संगठन की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी ज़ीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.