राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी.पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी द्वारा दिनांक 14 से 16 जून 2025 तक कान्हा टाईगर रिजर्व, मण्डला के 30 सदस्यीय दल के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण दल में कान्हा टाइगर रिजर्व के 2 सहायक संचालक, एक कार्यवाहक उप वनक्षेत्रपाल, 4 कार्यवाहक वनपाल एवं 23 वनरक्षक सम्मिलित थे। पेंच टाइगर रिज़र्व के अधिकारियो द्वारा दल के सदस्यों से परिचर्चा कर पेंच टाइगर रिज़र्व द्वारा वन्यजीव प्रबंधन, मानव वन्यजीव द्वन्द के निवारक उपाय, नवाचार, इको विकास समितियों मे किये जा रहे कार्य आदि विषयो के सम्बन्ध मे जानकरी दी।कान्हा दल को फील्ड भ्रमण के दौरान वन्यप्राणी प्रबंधन अंतर्गत गतिविधियों का अवलोकन एवं वन्यजीव दर्शन कराकर पेंच टाइगर रिजर्व द्वारा प्रबंधन प्रयासों, अवैध मत्स्याखेट निवारण उपाय,मोगली बाल उद्यान, राष्ट्रीय राजमार्ग 44 मे मिटिगेशन उपाय, वन विश्रामगृह रेनोवेशन कार्यों एवं ग्राम विस्थापन प्रक्रिया अंतर्गत नवीन कर्माझिरी स्थल का निरीक्षण कराया गया