राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशानुसार जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत, कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 3,770 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा और सीएसपी पूजा पांडे के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में, कोतवाली थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगलीपेठ के टपरा मोहल्ला और ललमटिया के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने अलग-अलग टीमें गठित कर दोनों स्थानों पर घेराबंदी की और दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 8 जुआरियों को मौके से धर दबोचा।
गिरफ्तार किए गए जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम:
* हिमांशु कुल्हाड़े (18) पुत्र संतोष कुल्हाड़े, निवासी साकार सिटी, सिवनी
* मयूर सेन (23) पुत्र राजू सेन, निवासी साकार सिटी, सिवनी
* शुभम बघेल (23) पुत्र बबलू बघेल, निवासी साकार सिटी, सिवनी
* निवासी यादव (23) पुत्र दुर्गाप्रसाद यादव, निवासी मंगलीपेठ, सिवनी
* जितेंद्र बघेल (28) पुत्र राम बघेल, निवासी ललमटिया, सिवनी
* राजेंद्र कश्यप (30) पुत्र किशन कश्यप, निवासी ललमटिया, सिवनी
* राहुल (19) पुत्र सुखराम कश्यप, निवासी ललमटिया, सिवनी
* मोहित बंदेवार (22) पुत्र संतोष बंदेवार, निवासी मंगलीपेठ, सिवनी
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी किशोर वामनकर के साथ उनि जयशंकर उइके, उनि दयाराम शरणागत, प्र.आर. मनोज पाल, सुधीर, अजेन्द्र, नंदकिशोर, रत्नेश, रविन्द्र और इरफान की विशेष भूमिका रही।