राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, कोतवाली पुलिस ने 21 जून 2025 को एक तस्कर को 3.99 ग्राम MD पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त MD पाउडर की अनुमानित कीमत ₹40,000 बताई जा रही है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पॉलिटेक्निक ग्राउंड हॉस्टल के पीछे खंडहर के पास एक व्यक्ति अपनी स्कूटी पर अवैध MD पाउडर बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही, ए.एस.पी. सिवनी जी.डी. शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी किशोर वामनकर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर छापा मारा और लोनिया रोड भैरोगंज निवासी विशाल उर्फ काला विश्वकर्मा पुत्र रामकुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। विशाल के पास से एक प्लास्टिक की पन्नी में सफेद रंग का MD पाउडर (3 .99 ग्राम) और ₹750 नकद बरामद हुए। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में धारा 8/22 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विशाल के खिलाफ थाना कोतवाली में पहले से ही एन.डी.पी.एस., जुआ और सट्टे के मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी: विशाल उर्फ काला विश्वकर्मा पुत्र रामकुमार विश्वकर्मा, निवासी ब्रम्हाकुमारी आश्रम के पास, लोनिया रोड भैरोगंज, सिवनी।
कुल जब्त सामग्री:
अवैध मादक पदार्थ MD पाउडर: 3 .99 ग्राम (कीमत करीब ₹40,000)
नकद: ₹750
एक सुजुकी एक्सेस स्कूटी क्रमांक MP 28 SS 9111 (कीमत करीब ₹50,000)
एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत करीब ₹50,000)
सराहनीय कार्य करने वाली टीम:
थाना प्रभारी किशोर वामनकर, उनि डी.आर. शरणागत, उनि राहुल काकोडिया, उनि देवेंद्र उइके, सउनि रामअवतार डहेरिया, प्रआर योगेश राजपूत, मनोज पाल, आरक्षक अमित रघुवंशी, विक्रम देशमुख, शिवम बघेल, प्रतीक बघेल, अजेंद्र पाल, प्रदीप चौधरी, अजय धुर्वे, सुधीर डहेरिया, सिद्धार्थ दुबे, और म.आर. दीपाली बघेल।