Local & National News in Hindi

सिवनी में दो मासूम भाइयों की निर्मम हत्या: मौसिया पर लगा आरोप, पुलिस जांच में जुटी

0 2

राष्ट्र चंडिका न्यूज़ , सिवनी के सुनारी मोहल्ले में दो मासूम भाइयों की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।नौ वर्षीय मयंक और उसके 6 वर्षीय छोटे भाई दिव्यांग की हत्या कर शवों को अरी वन परिक्षेत्र के आमागढ़ अम्बा माई के जंगल में खाई और गड्ढे में पत्थरों के नीचे दबा दिया गया था। इस जघन्य वारदात के पीछे बच्चों के मौसिया का हाथ होने का आरोप है।

 

कल शाम 4 बजे से लापता हुए बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनकी मां ने सिवनी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। जगह-जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें कुछ स्थानों पर बच्चे नजर आए। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक शव को जंगल के बीच गहरी खाई से और दूसरे शव को जंगल के बीच एक गड्ढे से बरामद किया।

 

बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने अपने बच्चों के मौसिया पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मौसिया पहले भी कई बार बच्चों को जान से मारने की धमकी दे चुका था। हालांकि, वारदात की असली वजह अभी अज्ञात है।

 

फिलहाल, पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। घटना स्थल पर कोतवाली, डूंडा सिवनी और अरी थाने की पुलिस के साथ-साथ छिंदवाड़ा से पहुंची एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौजूद थी, जिसने साक्ष्य जुटाए।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.