Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

सिवनी में दिल दहला देने वाली घटना: रिश्तेदार ने ही की दो मासूमों की हत्या

0
राष्ट्र चंडिका न्यूज़ ,  सिवनी, 16 जुलाई, 2025  सिवनी में एक अत्यंत हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ दो मासूम भाइयों, 6 वर्षीय दिव्यांश ढाकरिया और 9 वर्षीय मयंक ढाकरिया, का अपहरण कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध को उनके ही एक रिश्तेदार ने अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
16 जुलाई, 2025 को श्रीमती पूजा ढाकरिया, पति धर्मेंद्र ढाकरिया, निवासी सुभाष वार्ड सिवनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके दोनों नाबालिग बेटे दिव्यांश और मयंक को 15 जुलाई की शाम करीब 5 बजे घर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और खुलासा
अपहृत बच्चों की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी के नेतृत्व में थाना कोतवाली, डुंडसिवनी और अरी की संयुक्त टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान, मुखबिर से सूचना मिली कि घसियारी चौक से एक ऑटो में दो बच्चों को एक युवक के साथ ले जाते देखा गया था। ऑटो चालक की पहचान कर बच्चों की तस्वीरें दिखाने पर उसने पुष्टि की कि दोनों बच्चे एक युवक के साथ उसकी ऑटो में घसियारी से आईरिस स्कूल तक गए थे, और बच्चे उस युवक को ‘मौसा’ कह रहे थे। प्रार्थिया से पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी बहन करिश्मा के पति भोजराम बेलवंशी निवासी ढारिया पर शक जाहिर किया।
आरोपी का कबूलनामा
पुलिस ने तत्काल भोजराम बेलवंशी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। सघन पूछताछ में भोजराम बेलवंशी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 15 जुलाई, 2025 को शाम करीब 5:30 बजे, वह बच्चों को उनके स्कूल से आने के बाद घसियारी चौक, सिवनी से किराये के ऑटो में बैठाकर साइकिल दिलाने के बहाने जनता नगर चौक तक ले गया। जनता नगर चौक पर उसका दोस्त शुभम उर्फ यश जावरे मिला, जिसकी मोटरसाइकिल पर वे चारों अम्बामाई के जंगल में आमागढ़ के पास गए। वहाँ, रात करीब 8:30 बजे, उसने एक धारदार चाकू से दिव्यांश और मयंक का गला रेतकर हत्या कर दी और शवों को नाली में पत्थरों से छिपा दिया।
पुलिस ने भोजराम बेलवंशी की निशानदेही पर 16 जुलाई, 2025 को अम्बामाई के जंगल से दोनों बच्चों के शव बरामद किए। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है।
हत्या का भयावह कारण
पुलिस के अनुसार, हत्या का मुख्य कारण अत्यंत चौंकाने वाला है। आरोपी भोजराम बेलवंशी, प्रार्थिया पूजा ढाकरिया से एकतरफा लगाव रखता था और उनके घर बार-बार आता-जाता था। प्रार्थिया अपने पति से अलग दोनों बालकों के साथ रहती थीं, और आरोपी की नियत गलत थी। दोनों नाबालिग बच्चों के साथ रहने के कारण आरोपी अपने गलत मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहा था। पूर्व में भी आरोपी ने प्रार्थिया को उनके बच्चों को उठा लेने की धमकी दी थी।
गिरफ्तार आरोपी
 भोजराम बेलवंशी पिता रामसेवक बेलवंशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम ढारिया, थाना छपारा, सिवनी।
 शुभम उर्फ यश जावरे पिता महेश जावरे, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कारीरात, थाना लखनवाड़ा, सिवनी।
घटना में प्रयुक्त हथियार एक धारदार चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
सराहनीय पुलिस कार्य
इस जघन्य अपराध का त्वरित खुलासा करने में सिवनी पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही। नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय के नेतृत्व में निरीक्षक किशोर वामनकर, सतीश तिवारी, निरीक्षक खेमेंद्र जैतवार, उपनिरीक्षक आशीष खोब्रागड़े, दयाराम शरणागत, राहुल काकोडिया, मनोज जंघेला, रितु उइके (फिंगरप्रिंट), सउनि दिनेश रघुवंशी, शैलेश तिवारी, देवेंद्र जैसवाल (सायबर सेल), जसवंत ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनोज पाल, मतिन खान, श्याम सुंदर तिवारी, आरक्षक अमित रघुवंशी, सिद्धार्थ दुबे, अंकित देशमुख, प्रतीक बघेल, इरफान खान, सतीश, अजेंद्र, प्रदीप, संजय, रविशंकर, दिलीप, विक्रम देशमुख, नितेश राजपूत, कृष्णकुमार भालेकर, अंशुमन, हेमंत, रितेश वर्मा, सुभाष सदाफल, पारस, सोमेत्र उपाध्याय (फिंगरप्रिंट), महिला आरक्षक प्रियंका शर्मा और डॉ. अजीता (सीन ऑफ क्राइम) तथा थाना छपारा टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.