Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

डूंडसिवनी पुलिस का ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान, छात्रों और आमजन को किया जा रहा जागरूक

0
राष्ट्र चंडिका न्यूज़ , सिवनी,  मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के तहत, सिवनी जिले की डूंडसिवनी पुलिस विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक संचालित होगा, जिसका उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त वातावरण बनाना है।
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निर्देशन में, तथा सीएसपी सिवनी श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन में, थाना डूंडसिवनी पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत की है।
विभिन्न चरणों में जागरूकता कार्यक्रम
15 जुलाई को जन-जागरूकता:
अभियान की शुरुआत 15 जुलाई को थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में जनता नगर चौक से हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्य नागरिक और आमजन उपस्थित रहे। पुलिस ने सभी को नशे के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया और नशा मुक्ति से जुड़ी हेल्पलाइन नंबर 1933 और 14446 की जानकारी दी। साथ ही, सभी से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई।
16 जुलाई को स्कूली छात्रों को शपथ:
अभियान के दूसरे दिन, 16 जुलाई को उपनिरीक्षक दामिनी हेडाउ के नेतृत्व में संदीपिनी स्कूल डूंडसिवनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और नशे से पीड़ित व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
17 जुलाई को आईटीआई छात्रों का उद्बोधन:
आज, 17 जुलाई को सहायक उपनिरीक्षक संजय बघेल के नेतृत्व में शासकीय आईटीआई शाला चुनाभट्टी में अध्यनरत छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और ‘नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश हमारा संकल्प’ दोहराया गया।
डूंडसिवनी पुलिस की अपील
डूंडसिवनी पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे ‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान’ से जुड़कर समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें। यह अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.