आर्चीपुरम, बाबूजीनगर और रामनगर में लगे दुर्गा पंडालों में रौनक संस्कृति और श्रद्धा का संगम: संयुक्त दुर्गा पंडाल में विशेष आयोजन
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी. शहर के संयुक्त समिति आर्चीपुरम, बाबूजीनगर और रामनगर में दुर्गा उत्सव के दौरान विभिन्न दुर्गा पंडालों में हर शाम विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक सभी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
पंडालों में हर शाम माता के भजनों और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे यहां का माहौल भक्तिमय हो गया है। इन आयोजनों में लोग उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।दुर्गा समिति के सदस्य और अवन कॉलोनी के निवासियों ने सभी भक्तों और धर्म प्रेमियों से दोनों समय की आरती में शामिल होकर माता का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया है।
इन कार्यक्रमों के आयोजन में विजय मिश्रा, रामदीन राय, गीताराम डहेरिया, संजय मिश्रा, आशीष दुबे, गजेश ठाकरे, संजय अरोरा, राजेंद्र राय, अंकुर दुबे, डॉ. दिलीप राय, मुकेश सिंह ठाकुर, संदीप बघेल, रवि डहेरिया, ऋषभ शर्मा, दयाराम राहगडाले, संजय रजक सहित दुर्गा समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।