Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

देवउठनी एकादशी पर रुद्रावतार हनुमान मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

0

देवउठनी एकादशी पर रुद्रावतार हनुमान मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 

संगीतमय सुंदरकांड, तुलसी पूजन, महाआरती और आतिशबाजी से गूंजा परिसर

 

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर सर्किट हाउस चौक, जिला अस्पताल गेट के समीप स्थित रुद्रावतार हनुमान मंदिर में शनिवार को भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंचे और दिनभर जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी अर्जुन पंडा ने बताया कि देवउठनी एकादशी पर्व पर संध्या 6 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड के दौरान भजन और चौपाइयों की मधुर धुनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भगवान श्रीराम और हनुमान जी की महिमा में लीन होकर भक्ति रस में डूब गए।

सुंदरकांड पाठ के बाद भगवान रुद्रावतार हनुमान जी की भव्य महाआरती की गई। आरती के दौरान सैकड़ों दीपों की ज्योति से मंदिर परिसर जगमगा उठा। भक्तों ने जय जय श्री राम के गगनभेदी जयकारों के साथ आरती में सहभागिता की।

महाआरती के उपरांत मंदिर प्रांगण में तुलसी पूजन का आयोजन हुआ। मंदिर समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से तुलसी माता की पूजा-अर्चना की और परिवार तथा समाज की मंगलकामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने भी पारंपरिक विधि से तुलसी पूजन में भाग लिया।

पूजन के बाद मंदिर के सामने रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आसमान में जगमगाते रंगीन पटाखों ने उत्सव का दृश्य और भव्य बना दिया। इसके पश्चात हनुमान जी महाराज को साबूदाने की खीर का भोग लगाया गया। भोग के बाद सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रूप में खीर वितरित की गई। हजारों भक्तों ने बारी-बारी से महाप्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष देवउठनी एकादशी पर यहां विशेष आयोजन होता है, जिसमें सुंदरकांड, आरती, तुलसी पूजन और प्रसाद वितरण की परंपरा निभाई जाती है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में भक्ति, एकता और धार्मिक चेतना का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय नागरिक, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.