राष्ट्र चंडिका न्यूज़ सिवनी,अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप ने आज बरघाट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा पुनरीक्षण कार्यों के दौरान किए जाने वाले दायित्वों से अवगत कराया।
श्री चनाप ने प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ विशेष पुनरीक्षण के दौरान की जाने वाली डाटा मैपिंग की कार्यवाही को लेकर अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलओ अपने क्षेत्र में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को शत-प्रतिशत सटीकता के साथ पूर्ण करें, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे। कार्यक्रम में निर्वाचन संबंधी अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर भी उपस्थित रहे