Local & National News in Hindi

सिवनी में ‘ट्रेनिंग प्लेन क्रैश’ का गहराता खतरा ! शहर के ऊपर उड़ानों पर नेता ‘मौनी बाबा’, जनता में आक्रोश

0 6

ट्रेनिंग प्लेन की तीन दुर्घटनाओं से दहशत, रेड बर्ड एविएशन कंपनी निशाने पर

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी,  सिवनी शहर और कुरई ब्लॉक के सुकतरा इलाके में स्थित ‘रेड बर्ड एविएशन कंपनी’  के ‘ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट’ की लगातार तीन दुर्घटनाओं ने न केवल ‘दहशत’ पैदा कर दी है, बल्कि पूरे क्षेत्र को संभावित बड़े हादसे के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। राहत की बात यह रही कि अब तक हुई तीनों दुर्घटनाओं में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस खतरे पर ‘जनप्रतिनिधि’ – सांसद से लेकर विधायक तक – पूरी तरह ‘मौन’ धारण किए हुए हैं।

तीन क्रैश के बाद भी लापरवाही जारी, जान का नुकसान टला
’रेड बर्ड एविएशन कंपनी’ कुरई के सुकतरा में एक ‘ट्रेनिंग सेंटर’ चलाती है। पिछले कुछ समय में कंपनी के छोटे प्रशिक्षण विमानों के दुर्घटनाग्रस्त (ष्टह्म्ड्डह्यद्धद्गस्र) होने की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। गनीमत यह रही कि इन तीनों घटनाओं में कोई ‘जान हानि’  नहीं हुई।
इन लगातार हुई दुर्घटनाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘ट्रेनिंग सेंटर’ के सुरक्षा मानकोंऔर ‘मेंटेनेंस’ में बड़ी खामियाँ हैं। इन घटनाओं ने प्रशिक्षण ले रहे छात्रों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

शहर के ऊपर से उड़ानें: बड़ा खतरा
स्थानीय लोगों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि ये छोटे प्रशिक्षण विमान अक्सर सिवनी शहर के घनी आबादी वाले ‘रिहायशी इलाकों’ के ऊपर से ‘कम ऊँचाई’ पर उड़ान भरते हैं। तीसरी दुर्घटना के बाद लोगों में यह डर बैठ गया है कि अगर अगला हादसा शहर के ऊपर होता है, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। यह ‘ट्रेनिंग’ आगे किसी बड़े ‘हादसे’ को न्यौता न दे दे।

जनप्रतिनिधि ‘मौन’: सांसद-विधायक क्यों नहीं बोल रहे?
नागरिकों में सबसे ज़्यादा आक्रोश इस बात को लेकर है कि शहर पर मंडराते इस सीधे खतरे के बावजूद, जिले के ‘जनप्रतिनिधि’ जिनमें स्थानीय सांसद और विधायक शामिल हैं – पूरी तरह ‘मौन’ हैं।

लोगों का सवाल है:  ‘शहर के ऊपर बार-बार उड़ रहे और क्रैश हो रहे इन विमानों पर हमारे नेता क्यों ‘मौनी बाबा’ बने बैठे हैं? क्या वे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं, भले ही अभी जान हानि नहीं हुई हो? ‘

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि सभी ‘जनप्रतिनिधि’ अपनी चुप्पी तोड़ें और तुरंत जिला प्रशासन तथा ‘नागरिक उड्डयन विभाग’पर दबाव बनाएं ताकि: ‘रेड बर्ड एविएशन कंपनी’ के संचालन की ‘गहन जाँच’ हो। इन उड़ानों को तुरंत ‘रिहायशी क्षेत्रों’ से दूर किया जाए।कंपनी की ‘मान्यता’ और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाए। सिवनी में स्थिति तनावपूर्ण है, और प्रशासन को इस गंभीर सुरक्षा चुनौती पर जल्द ही कोई ठोस और पारदर्शी कदम उठाना होगा, खासकर तब, जब जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर आँखें मूंदे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.