Local & National News in Hindi

पेंच टुरिया गेट में मिलेट्स मेला एवं व्यंजन मेला का हुआ समापन

0 7

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी।  कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन एवं उपसंचालक पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी के मार्गदर्शन में पेंच टुरिया गेट, कुरई में मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूहों द्वारा आयोजित मिलेट्स एवं व्यंजन मेला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह मेला दिनांक 30 दिसंबर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया।
मेले में कोदो, कुटकी, चना, मसूर, तिल, उड़द दाल, मूंग दाल आदि मिलेट्स उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। साथ ही कोदो-कुटकी की खीर, अप्पे, इडली, मंगोड़े, मक्का रोटी, चना भाजी जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों ने पर्यटकों को आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से समूहों द्वारा निर्मित मिट्टी के बर्तन, कलाकृतियां, मेकरम एवं गोबर से बने उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए।
नववर्ष के अवसर पर यह मेला पर्यटकों, स्थानीय जिप्सी ड्राइवरों, गाइडों तथा अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलेट्स से बने व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया।
मेले में कुल 10 स्व-सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनसे 72,105 रूपये की कुल बिक्री हुई। इससे समूहों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी प्राप्त हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.