Local & National News in Hindi

युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का जिलास्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय में संपन्न हुआ

0 11

राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘युवा दिवस’ के अवसर पर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी परिपेक्ष में जिलास्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में आयोजित हुआ। आयोजित हुए सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में विधायक श दिनेश राय, जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, नगर पालिका अध्यक्ष  ज्ञानचंद सनोड़िया, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत,  आलोक दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारी, शाला स्टॉफ, गणमान्य नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं, योग एवं सामाजिक संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सभी जनों के द्वारा सूर्य नमस्कार का तीन चक्रों में अभ्यास के साथ ही अलोम विलोम, प्राणायाम, भ्रामरी का अभ्यास किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र में माल्यार्पण कर किया गया।तत्पश्चात आकाशवाणी से स्वामी विवेकानंद जी द्वारा शिकागो में धर्म सम्मेलन में दिए भाषण एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश को सुना गया।
सभी उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम गायन  उपरांत सूर्य नमस्कार अभ्यास तथा योगासन किए गए। विधायक  दिनेश राय द्वारा उपस्थित छात्राओं तथा नागरिकों से स्वस्थ शरीर के निर्माण तथा खुशहाल जीवन यापन के लिए सूर्य नमस्कार एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने भी छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.