ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
सिवनी

कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 20 फरवरी से

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। जिला परियोजना समन्‍वयक जिला शिक्षा केन्‍द्र सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि शासन के आदेशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
उन्‍होंने बताया कि जिले के 8 विकासखण्ड में कुल 229 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इन केन्द्रों पर 2578 शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं मदरसों के विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। कक्षा 5 के 22007 तथा कक्षा 8 के 20027 विद्यार्थी, कुल 44034 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी एवं जनशिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों के त्रुटिरहित अंतिम प्रवेश पत्र 12 फरवरी 2026 तक संस्था प्रमुखों को उपलब्ध करा दिए गए थे तथा 14 फरवरी 2026 तक उनका वितरण भी सुनिश्चित कर लिया गया है।पोर्टल पर पंजीकृत सभी विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संस्था प्रमुखों, जनशिक्षकों, जनशिक्षा केन्द्र प्रभारियों एवं बीआरसीसी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से परीक्षा में सम्मिलित कराएं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जनशिक्षक, बीएसी, बीआरसीसी एवं एपीसी को परीक्षा केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केन्द्रों पर विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार बैठक व्यवस्था, नोटिस बोर्ड, प्रकाश, पेयजल एवं शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।परीक्षा व्यवस्था के लिए विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं वहीं जिला स्तरीय कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में एपीसी अकादमिक श्री सी के बिसेन मो. 9424928750 को नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button