ब्रेकिंग
सिवनी जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का अंबार: दुग्धपान वार्ड में शौचालय न होने से महिलाएं परेशान Gurdaspur Bandh Today: करोड़ों की डकैती के विरोध में आज गुरदासपुर बंद, व्यापार मंडल का बड़ा फैसला; द... Dhanbad Fire News: धनबाद के प्लाई गोदाम में भीषण आग, हादसे में तीन लोग घायल हजारीबाग के मैदान में बेटियों का दम! 'अस्मिता एथलीट्स लीग' से मिला सपनों को पंख, महिला खिलाड़ियों ने... BJP के सम्मान समारोह में 'अपनों' ने ही फेरा मुंह! जीत के जश्न से गायब रहे धनबाद और हजारीबाग के मेयर;... संघर्ष से सफलता तक: बैजंती देवी की कहानी आपको भावुक कर देगी! मेहनत के दम पर बदली अपनी तकदीर, आज समाज... धनबाद में साइबर ठगों के 'नेटवर्क' पर पुलिस का प्रहार! दो अलग-अलग मामलों में 2 शातिर गिरफ्तार, खाते स... ममता सरकार पर भड़कीं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी! राष्ट्रपति के अपमान पर जताया कड़ा ऐतराज, बोलीं- 'देश क... Jharkhand Police Digital Move: झारखंड में अब डिजिटल तरीके से तामील होंगे समन और वारंट, पेपरलेस पुलिस... हजारीबाग की महिलाओं का कमाल! सात समंदर पार पहुंचेगी 'सोहराय कला', माटी की खुशबू को दुनिया में पहचान ...
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में बैंक डकैती की बड़ी साजिश नाकाम! आधी रात लॉकर तोड़ने की कोशिश, पुलिस की आहट मिलते ही भागे चोर

सूरजपुर: लोग अपनी गाढ़ी कमाई का एक बड़ा हिस्सा बैंक में रखते हैं, इस उम्मीद के साथ कि वहां पर उनका पैसा सुरक्षित रहेगा. लेकिन अब बैखौफ चोर बैंकों को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे. घटना विश्रामपुर नगर के ग्रामीण बैंक की है. चोरों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में कुमदा कॉलोनी स्थित सरगुजा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में सेंधमारी की. बैंक के भीतर पहुंचकर चोरों ने बैंक का लॉकर तोड़ने की कोशिश की. लेकिन चोर बैंक का सुरक्षित लॉकर नहीं तोड़ पाए. लॉकर तोड़ने के चक्कर में लॉकर का हैंडल जरुर टूट गया लेकिन लॉक नहीं खुला. विश्रामपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बैंक में घुसकर बैंक का लॉकर तोड़ने की कोशिश

चोरी के इसम मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक धीरेंद्र मौर्य ने बिश्रामपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि करीब छह बजे बैंक बंद कर वे अपने निवास नमनाकला अंबिकापुर चले गए थे. जब सुबह कार्यालय सहायक नामिक दास सफाई करने बैंक के पीछे गया, जहां उसने दरवाजे के पास सेंधमारी होने की जानकारी दी. इसके बाद बैंक खोलकर बैंक के अंदर जाने पर पाया कि चोरों ने भवन के पीछे के दरवाजे के निचले हिस्से को क्षतिग्रस्त कर भीतर खड़ी की गई दीवार में सेंध लगाकर बैंक के अंदर प्रवेश किया था. अंदर घुसने के बाद चोरों ने बैंक के भीतर रखे लॉकर को तोड़ने की हर संभव कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए. चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले वहां लगे कई कैमरों को भी तोड़ने की कोशिश की. एक कैमरे में एक चोर की तस्वीर कैद हुई है.

विश्रामपुर थाना इलाके में बैंक में चोरी का प्रयास

शहर मेंं हाल के दिनों में सेंधमारी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. एक सप्ताह पूर्व बस स्टैंड परिसर स्थित श्रीराम मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर करीब चार लाख कीमत के नए-पुराने मोबाइल और एसेसरीज चोरी कर लिए गए थे, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. इससे पहले बस स्टैंड स्थित प्रथम ज्वेलर्स में सेंधमारी की गई थी. वहीं पिछले महीने ही नगर क्षेत्र में एक ही रात में 8 मकानों के ताले चोरों ने तोड़ डाले थे. चोरी की लगातार बढ़ रही वारदातों से लोगों में भी काफी गुस्सा है. थाना प्रभारी प्रकाश राठौड़ ने बताया कि फिलहाल एक युवक के शामिल होने की आशंका है. थाना प्रभारी प्रकाश राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर भी पहुंचे और जांच की. पुलिस ने शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की पातासजी में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button