Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

सनसनीखेज: लखनवाड़ा थाना में एसडीओपी पूजा पांडे समेत 11 पुलिसकर्मियों पर डकैती, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज

0

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना में एसडीओपी  पूजा पांडे सहित कुल 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक गंभीर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर हवाला कारोबार से जुड़े एक मामले में कथित रूप से डकैती, अवैध रूप से रोकने और आपराधिक षड्यंत्र जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं।

यह है मामला-प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनवाड़ा थाना में यह मामला अपराध क्रमांक 473/2025 के तहत दर्ज किया गया है। इन पुलिसकर्मियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की निम्नलिखित धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई है:
धारा 310(2)-डकैती,  धारा 126(2)- गलत तरीके से रोकना (अवैध परिरोध),धारा 140(3)-अपहरण/अपहरण,धारा 61(2)-आपराधिक षड्यंत्र

हवाला कांड से जुड़ा है मामला-यह पूरा प्रकरण सिवनी में कथित हवाला राशि की लूट और जब्ती में अनियमितता से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक वाहन से कथित हवाला की बड़ी रकम जब्त की थी, लेकिन आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी राशि की जानकारी नहीं दी और कुछ पैसे छिपा लिए। फरियादी द्वारा बड़ी राशि की लूट की शिकायत के बाद यह मामला सुर्खियों में आया।
इस मामले में, एसडीओपी पूजा पांडे के अलावा, अन्य 10 आरोपी पुलिसकर्मी शामिल हैं जिनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच जारी है। घटना के बाद, एसडीओपी पूजा पांडे समेत कई पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। आगे की विस्तृत जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.