Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर तलवारों से हमला, डूंडासिवनी पुलिस ने 11 आरोपियों को भेजा जेल

0
 राष्ट्र चंडिका न्यूज़,  सिवनी। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती थाना डूंडासिवनी अंतर्गत भवानी चौक टैगोर वार्ड में पुरानी बुराई को लेकर 20-25 युवकों द्वारा एक राय होकर तलवार, डंडे और रॉड से लैस होकर एक घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी चैनसिंह उइके के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06/01/2026 को प्रार्थिया ममता यादव पति संतोष यादव (45 वर्ष) निवासी भवानी चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी फरहान खान, हाकिम खान, इमरान खान, आदिल खान और उनके लगभग 20-25 साथियों ने हाथों में घातक हथियार लेकर उनके घर पर हमला बोल दिया।
आरोपी घर में घुसकर गालियां देते हुए प्रार्थिया के पुत्र हर्षित यादव को ढूंढने लगे। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने घर की खिड़कियों और बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में तलवारों व डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। प्रार्थिया ने आशंका जताई कि यदि उनका पुत्र घर में मिलता, तो आरोपी उसकी हत्या कर सकते थे।
पुलिस की त्वरित घेराबंदी और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चैनसिंह उइके ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने सूफी नगर और गांधी वार्ड क्षेत्र में दबिश देकर घटना में शामिल 11 आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में मो. जैद, अरसिल खान, रहबर खान, इमरान खान, फरहान, जुनैद, आदिल, अनस, अरमान उर्फ रिहान और अयाज खान उर्फ पिंटू शामिल हैं।
न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 05/26 के तहत बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए सभी 11 आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जिला जेल सिवनी भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की सराहना
इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक चैनसिंह उइके, सउनि बालकृष्ण त्रिगाम, संजय बघेल, प्र.आर. संजय यादव, आरक्षक नितेश राजपूत, कृष्णकुमार भालेकर, रवि धुर्वे, विनोद बोपचे, विक्रम देशमुख, अनुराग दुबे, हिमेन्द्र सहारे, अजय मिश्रा और मिथलेश की मुख्य भूमिका रही। पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.