Local & National News in Hindi

युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

0 16

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस युवा दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह एवं अपर कलेक्टर  सी.एल. चनाप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम का आयोजन 12 जनवरी 2026 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले की शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थाओं, योग संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन हेतु विभागवार दायित्व निर्धारित किए गए। नगर पालिका को आयोजन स्थल एवं आसपास क्षेत्र की साफ-सफाई, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। जिला स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार, एम्बुलेंस एवं चिकित्सकीय दल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों की सहभागिता, शिक्षण संस्थाओं से समन्वय एवं अनुशासन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए समयबद्ध रूप से दायित्वों का निर्वहन कर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश प्रदान किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.