Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिले के समस्‍त आयुष औषधालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन

0

राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी। जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशवंत माथुर ने जानकारी देकर बताया कि शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्‍टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जयंती ‘युवा दिवस’ के अवसर पर जिले के सभी शासकीय आयुर्वेद औषधालयों में सोमवार 12 जनवरी को शिक्षा विभाग से समन्‍वय कर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी क्रम आयुष आरोग्य मंदिर सरेखा कला तथा शासकीय माध्यमिक शाला पांडीवाड़ा में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। उन्‍होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को सूर्य नमस्कार एवं योगाभ्यास से होने वाले आध्यात्मिक, शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई साथ ही शीत ऋतु में स्वास्थ्य संरक्षण हेतु आवश्यक सावधानियों से संबंधित उपयोगी सुझाव एवं परामर्श भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.