Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

भारत विस्तार एआई ऐप का हुआ शुभारंभ

0

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को एआई आधारित भारत विस्तार एआई ऐप का शुभारंभ किया। जिले में कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में इस लॉन्चिंग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों ने देखा और सराहा।
कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को ऐप की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि यह ऐप बहुभाषी है और किसानों को उनकी स्थानीय भाषा में खेती से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएगा। भारत विस्तार (Bharat VISTAAR – Virtually Integrated System to Access Agricultural Resources) एग्रीस्टैक पोर्टल को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की वैज्ञानिक सिफारिशों से जोड़ता है। ऐप की मदद से किसान रियल-टाइम मौसम अपडेट, बुवाई और सिंचाई की सही समय पर सलाह, कीट एवं रोग की पहचान और नियंत्रण उपाय प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही बाजार भाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी। यह पहल विशेष रूप से छोटे और मंझोले किसानों के लिए लाभकारी है। आधुनिक एआई तकनीक के माध्यम से फसल उत्पादन बढ़ाने और आय में वृद्धि करने की दिशा में यह ऐप एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। –

Leave A Reply

Your email address will not be published.