Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

0
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी, कलेक्टर सिवनी सुश्री संस्कृति जैन के नेतृत्व एवं जिला आबकारी अधिकारी  विनोद खत्री के निर्देशन में आबकारी विभाग सिवनी की टीम ने आज बड़ी छापामार कार्रवाई की।
सूचना प्राप्त हुई थी कि बरघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिलघाट के जंगल में अवैध हाथभट्टी कच्ची शराब बनाने के अड्डे संचालित हो रहे हैं, जहाँ से शराब बनाकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई की जाती थी।
आज प्रातः 8 बजे आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध शराब बनाने के अड्डों को नष्ट किया। मौके पर प्लास्टिक के ड्रमों में भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त सड़ा हुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया।
कार्रवाई में लगभग 2700 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 70 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 86 हजार रुपये आँकी गई है।
इस दौरान आबकारी उत्तर वृत्त के अंतर्गत 2 आपराधिक प्रकरण कायम किए गए। छापामार कार्रवाई में आबकारी उत्तर व दक्षिण वृत्त का कार्यपालिक स्टाफ शामिल रहा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.