ब्रेकिंग
खवासा बॉर्डर पर ढाबों की आड़ में अवैध शराब और ड्रग्स का काला कारोबार, ग्रामीणों में भय UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट...
सिवनी

खवासा बॉर्डर पर ढाबों की आड़ में अवैध शराब और ड्रग्स का काला कारोबार, ग्रामीणों में भय

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र खवासा में ढाबों की आड़ में अवैध नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र कुमार बिसेन ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर खवासा स्थित जायसवाल ढाबा और हिमांशु ढाबा पर अवैध रूप से मदिरा और घातक ड्रग्स बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
बॉर्डर का फायदा उठाकर तस्करी
शिकायत के अनुसार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा का लाभ उठाकर इन ढाबों के संचालकों द्वारा बिना किसी लाइसेंस के अंग्रेजी और देशी शराब बेची जा रही है। आरोप है कि यह नेटवर्क केवल ढाबे तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां से महाराष्ट्र के सीमावर्ती ढाबों और मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है।
बसों के माध्यम से नेटवर्क का संचालन
शिकायत में एक चौंकाने वाला खुलासा किया गया है कि ढाबा संचालकों ने बस ड्राइवरों और कंडक्टरों के साथ साठगांठ कर रखी है। कमीशन के लालच में बसें इन्हीं ढाबों पर रोकी जाती हैं, ताकि यात्रियों की भीड़ की आड़ में अवैध गतिविधियों को छिपाया जा सके। चर्चा है कि ड्राइवरों के माध्यम से भी नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई की जा रही है।
असामाजिक तत्वों का जमावड़ा और सुरक्षा पर खतरा
ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन ढाबों पर देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे क्षेत्र में किसी भी समय बड़ी आपराधिक घटना होने की संभावना बनी रहती है। शिकायतकर्ता ने विभाग के कुछ कर्मचारियों पर भी मिलीभगत और संरक्षण देने का संदेह जताया है।

> “अवैध नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। यदि प्रशासन अचानक इन ढाबों की तलाशी ले, तो बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।” – महेन्द्र कुमार बिसेन, सामाजिक कार्यकर्ता

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
सामाजिक कार्यकर्ता ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल छापामार कार्रवाई की जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही कर अवैध धंधों पर रोक लगाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button